बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग पूरी हो गयी हैं। अब ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि फिल्म में सलमान के साथ चीनी एक्ट्रैस झू झू सलमान के साथ लीड रोले में नजर आने वाली हैं। फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आएंगे वह एक कैमियो रोल निभा रहे हैं।
अब आपको बता दें कि फिल्म ट्यूबलाइट में सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर का भी एक स्पेशल गाना होगा। वह एक गाने पर फरफॉर्म करती नजर आएँगी, जो मुख्य एल्बम के साथ रिलीज किया जायेगा।




























