बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज़ को उनकी खूबसूरती और बोल्ड लुक से ही बॉलीवुड में जाना जाता है। लेकिन यह क्या उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी विडियो शेयर की है जिसको कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने देख लिया है।
इलियाना इस वीडियो में बिकनी में नज़र आ रहीं हैं वह एक स्वीमिंग पूल में हैं और इस पूल से ही इलियाना ने अपने फैंस के लिए इस वीडियो को तैयार किया है और उन्होंने अपने ही इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को डाला है।
आपको बता दें की इलियाना ने इस विडियो को अपने बर्थडे पर शूट किया है और फैन्स के लिए इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। इस विडियो में वह बेहद बोल्ड और हॉट नज़र आ रहीं हैं।
इलियाना ने बॉलीवुड में काफी अच्छी खासी पहचान बना ली है। वैसे तो वह मुख्य रूप से तेलुगु भाषा की फिल्मों में अभिनय करती रही हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। 2006 में वायवीएस चौधरी की तेलुगू फिल्म देवदासु से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
हाल ही में इलियाना अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘रुस्तम’ में नजर आयी थी जोकि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं।



























