फिल्म ‘Ikka’ में डबल रोल में नजर आएंगे Akshay Kumar
बॉलीवुड एक्टर खिलाड़ी कुमार, अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म “इक्का” में डबल रोले निभाने जा रहे है। बता दें कि फिल्म ‘इक्का’ सुपरहिट साउथ फिल्म “कथ्थी” का हिंदी रीमेक है। बताया जाता है कि यह फिल्म किसानों के आत्महत्या वाले मुद्दे पर आधारित है।
अक्षय को लेकर ‘हॉलिडे’ निर्देशित कर चुके मुरुगदास फिल्म को निर्देशित करने वाले थे, लेकिन अब उनके सहायक जगन इसे निर्देशित कर सकते हैं। फिलहाल आपको बता दें कि अक्षय की अभिनीत फिल्म “एयरलिफ्ट” सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में मशहूर अभिनेत्री निमरत कौर भी मुख्य किरदार में है। फिल्म 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसके अलावा अक्षय “रोबोट 2”, “हाउसफुल 3” और फिल्म “रुस्तम” में भी नजर आने वाले है।
















