IIFA नॉमिनेशन में सबसे आगे “Bajirao Mastani”

मशहूर फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म “बाजीराव मस्तानी” बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखने बाद अब 17वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवार्ड के नॉमिनेशन लिस्ट में आठ श्रेणियों में नामांकन हासिल कर सबसे आगे चल रही है।

आईफा अवार्ड का आयोजन अगले महीने स्पेन के मेड्रिड शहर में होगा। आपको बता दें कि नॉमिनेशन की इस दौड़ की लिस्ट में ‘बाजीराव मस्तानी’ के बाद सुपरस्टार सलमान खान की अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म “बजरंगी भाईजान” दूसरे स्थान पर हैं। जिसने सात श्रेणियों में नामांकन हासिल किया हैं।

17वें आईफा अवार्ड्स का आयोजन 23-26 जून तक होगा। बता दें कि महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म “पीकू” का नामंकन सात श्रेणियों में हुआ है और फरहान अख्तर की फिल्म “दिल धड़कने दो” ने पांच श्रेणियों में नामंकन हासिल किया।

bajirao mastani