फिल्म ‘हुंकार’ में होंगे रितेश देशमुख और अभय देओल
खबर है कि फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे है और खबर यह भी है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने अभिनेता रितेश देशमुख और अभय देओल को साइन भी कर लिया है।
आपको बता दें कि पिछले साल रिलीज हुई अनुभव सिन्हा द्वारा निर्मित “गुलाब गैंग” असफल साबित हुई। इसमें माधुरी दीक्षित और जूही चावला प्रमुख भूमिकाओं में थीं।
ये एक एक्शन-ड्रामा-थ्रिलर बताई जाती है। फिल्म की कहानी बनारस की है। शूटिंग भी बनारस और लखनऊ में होगी।

















