‘Hum Aapke Hai Kaun’ फिल्म का सीक्वल जल्द बनाएंगे सूरज बड़जात्या

आज-कल बॉलीवुड में हिट फिल्म्स के सीक्वल बन रहे है जोकि कुछ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होते है तो कुछ फ्लॉप अभी हाल ही में बीते शुक्रवार को हिट फिल्म ‘एबीसीडी’ का सीक्वल ‘एबीसीडी 2’ बना है जोकि बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।

खबर है कि निर्देशक सूरज बड़जात्या अपनी 1994 में आई रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा सुपरहिट फिल्म ‘हम आपके है कौन’ का सीक्वल बनाने वाले है।  जीहाँ सुनने में आया है कि सूरज बड़जात्या जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल बनाएंगे।

लेकिन अभी तक यह फाइनल नही हुआ है कि सीक्वल फिल्म में स्टार कास्ट कौन होंगे।  ओरिजिनल ‘हम आपके है कौन’ में सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था।  और सलमान और माधुरी की केमिस्ट्री दर्शको को काफी पसंद आई थी  और आज भी उनकी ये फिल्म लोगो के दिलो में बसी हुई है।

आपको बता दें कि सीक्वल में अभिनेता रणबीर कपूर को मुख्य किरदार में साइन करने की खबर है लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

‘हम आपके है कौन’ फिल्म खत्म हुई थी प्रेम और निशा की शादी पर। खबर है कि सीक्वल की शुरुआत वहां से ही होगी। जात्या जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर देंगे। हालांकि इस चर्चा में एक अजीब बात यह है कि सलमान इसमें लीड रोल नहीं करेंगे।

फिलहाल तो सूरज बड़जात्या अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ पर फोकस कर रहे हैं। ‘हम आपके हैं कौन’ का सीक्वल इस प्रोजेक्ट के रिलीज होने के बाद ही शुरू होगा। अभी तक कोई भी एक्टर फाइनल नहीं किया गया है।

‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म में सलमान खान और सोनम कपूर मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे और ये फिल्म इसी वर्ष नवंबर माह में रिलीज होगी।

Hum Aapke Hai Kaun sequel