Hrithik की फिल्म “Kaabil” में Sunny Leone करेंगी आइटम नंबर
मशहूर फिल्मकार राकेश रोशन अपने बेटे अभिनेता ऋतिक रोशन को लेकर दो नयी फिल्मे बनाने जा रहे है। जिनमे से एक फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ही करेंगे और दूसरी फिल्म को निर्देशक संजय गुप्ता निर्देशित करेंगे।
खबर है कि संजय गुप्ता के निर्देशन में बनने वाली फिल्म का काम पहले शुरू किया जायेगा। इस फिल्म का नाम “काबिल” रखा गया है। फिल्म में ऋतिक के साथ अभी कोई फीमेल लीड के लिए अभिनेत्री फाइनल नहीं हुई है लेकिन इसके लिए अभिनेत्री यामी गौतम और परिणीति चोपड़ा का नाम सामने आया था।
खबर तो यह भी है कि हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री सनी लियोनी फिल्म “काबिल” में एक आइटम सांग करती नजर आएँगी। गौरतलब है कि इससे पहले सनी फिल्म “शूटआउट एट वडाला” में “लैला” आइटम नंबर किया था जोकि काफी हिट हुआ था।
फिलहाल ऋतिक फिल्म “मोहनजोदाड़ो” की शूटिंग कर रहे है। बता दें कि ये फिल्म आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही है। फिल्म में ऋतिक के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आएँगी। फिल्म इसी वर्ष सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



















Sunny doing well..She will do good as item no girl..