Hrithik ने अपनी फिल्म ‘Hrudayantar’ की रिलीज डेट की घोषित

0
24

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी पहली मराठी फिल्म ‘हृदयांतर’ का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी हैं।

ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर लिखा, “हृदयांतर की रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए खुशी महसूस हो रही है, मुझे प्रसन्नता है कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं जिसका निर्देशन मेरे दोस्त विक्रम फडऩीस ने किया है।”

फिल्म में मुक्ता बर्वे, सोनाली खरे और सुबोध भावे भी हैं। फडऩीस ने एक वक्तव्य में कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं। इस फिल्म पर मैं बीते तीन वर्षों से काम कर रहा था और अब अंतत: मेरी कहानी 9 जून को थियेटरों के जरिए दर्शकों तक पहुंचेगी।”

//platform.twitter.com/widgets.js

SHARE

LEAVE A REPLY