‘Kaabil’ में Hrithik Roshan ने उतारी Amitabh की नकल

0
38

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी आने वाली होम प्रोडक्शन फिल्म ‘काबिल’ में एक फ़िल्मी सीन के दौरान बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज़ की नक़ल उतारी है। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दृष्टहीन बने ऋतिक ने फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभा रहीं यामी गौतम को फोन करके यह कह कर चौंका देते हैं कि ‘हैलो’ में अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं।

यह सुनकर यामी चौंक जाती हैं। बता दें कि ऋतिक ने अमिताभ की आवाज़ की नक़ल करने के लिए महीनो प्रैक्टिस की है। फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता इस डायलॉग में अमिताभ की आवाज़ निकालने वाले सुदेश भोंसले को बुलाने वाले थे। लेकिन ऋतिक ने ही अमिताभ की आवाज़ निकालकर इस सीन को पूरा किया।

इस फिल्म में ऋतिक के साथ यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा  हॉट अभिनेत्री सनी लियोनी भी फिल्म में कैमियो करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं। फिल्म को ऋतिक के पिता राकेश रोशन प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज़ होगी।

amitabh-hrithik

LEAVE A REPLY