बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच चल रही कानूनी लड़ाई इस साल चर्चाओं का विषय बनी रही। लेकिन अब आपको बता दें कि इन दोनों के बीच यह लड़ाई ख़त्म हो गई है। एक ई-मेल आईडी को लेकर दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे और इस मामले को कोर्ट तक ले गए थे।
लेकिन अब ठोस सबूतों के जरिए इस केस की फाइल को बंद कर दिया गया है। पुलिस ने फ़र्ज़ी ई-मेल आईडी बनाने वाले का आईपी एड्रेस पता लगा लिया है जो अमेरिका का है। पुलिस ने कहा कि ऋतिक की ई-मेल आईडी का सर्वर यूएस का है। इसलिए इस आईडी का पता लगाने में काफी परेशानी हो रही है।
इस बात का पता लगाना काफी कठिन काम है कि असल में इस आईडी का इस्तेमाल कौन सा शख्स कर रहा है। आपको बता दें कि कंगना ने कहा था कि वो ऋतिक के साथ रिलेशनशिप में थी और ऋतिक ने उन्हें कई बार मैसेज किए थे। लेकिन ऋतिक ने कहा कि मैंने कोई ई -मेल आईडी नहीं बनाई और कोई मेसेजेस भी नहीं किए। सबूतों के जरिए अब इस बात का पता चल गया है कि ऋतिक सच बोल रहे थे।


























