बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस यामी गौतम आगामी फिल्म “काबिल” में नजर आने वाले है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म काबिल का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे है। फिल्म के निर्माता राकेश रोशन है।
हाल ही में फिल्म में यामी और ऋतिक का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर भी रिलीज हो चुका है।
‘काबिल’ में ऋतिक रोशन, यामी गौतम के अलावा रोनित रॉय, सोनू सूद, और गिरीश कुलकर्णी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। आपको बता दें कि फिल्म ‘काबिल’ की रिलीज डेट 26 जनवरी 2017 होने वाली है।






























