“Housefull 3” फिल्म की रिलीज विवादों में फंसी
फिल्म ‘हाउसफुल-3’ 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज विवादों में फंस गई हैं। खबर है कि फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी की गई है।
दरअसल बात दें कि पुणे के एक स्क्रिप्ट राइटर का कहना है कि ये स्क्रिप्ट उसने लिखी है। इसके कॉपी राइट्स भी उनके पास है। राइट्स ने कहा है उसने इस स्क्रिप्ट को साजिद नाडियाडवाला को दिखाई थी जिसे उन्होंने पसन्द भी किया था लेकिन बाद में वो पलट गए।
फिल्म रिलीज होने से पहले पुलिस में जाएंगे और कोर्ट में इसके खिलाफ केस फाइल करेंगे। आपको बता दें कि फिल्म ‘हाउसफुल 3’ साजिद, फरहाद के निर्देशन में बनी हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, लीजा हेडन, जैकलिन फर्नांडीज और नरगिस फाखरी हैं।

















