‘Housefull 3′ में किरदार निभाएंगी Lisa Haydon

खबर है कि अभिनेत्री लीसा हेडेन फिल्म ‘हाउसफुल 3′ के लिए साइन कर ली गयी है। आपको बता दें कि फिल्म में अभिनेत्री नरगिस फाखरी और जैकलीन फर्नांडिस को पहले ही लिया जा चुका है। और अब खबर है कि तीसरी लीड एक्ट्रेस के लिए लीसा हेडेन फाइनल हो गयी है।

फिलहाल अभी आधारिक घोषणा होनी बाकी है। ये फिल्म 2010 में रिलीज हुई ‘हाउसफुल’ की तीसरी कड़ी है। फिल्म में लीसा की भूमिका रितेश देशमुख के साथ बताई जा रही है। पहली दो फिल्मों का निर्देशन जहां साजिद खान ने किया था वहीं “हाउसफुल-3” का निर्देशन साजिद-फरहाद करेंगे।

Lisa Haydon smile