Salman Khan के साथ परफॉर्मेंस देंगे Honey Singh

जाने माने रैपर-गायक यो यो हनी सिंह जल्द ही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ परफॉर्म करते नजर आने वाले है। दरअसल हनी सिंह दुबई में 18 मार्च को होने वाले टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स के दूसरे संस्करण में प्रस्तुति देगे।

हनी सिंह ने कहा, “मैंने इससे पहले शाहरुख भाई और जैकलिन फर्नाडिस के साथ प्रस्तुति दी थी, लेकिन सलमान के साथ नहीं। इसलिए मैं अपनी सलमान के सामने प्रस्तुति देने को उत्साहित हूं।”

खबर है कि परिणीति चोपड़ा और रितेश देशमुख इस फंक्शन को होस्ट करेंगे। शो में रणवीर सिंह, वरुण धवन, करीना कपूर खान जैसी कई बड़ी हस्तियां भी पहुचेंगी।

honey singh with salman