जल्द ही रिलीज होगा Honey Singh का नया म्यूजिक वीडियो
मशहूर सिंगर, रैपर हनी सिंह का नया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है, जिसकी प्रेरणा उन्हें जीवन के संघर्ष भरे दौर से मिली। बताया जाता है कि हनी सिंह जब ‘बाइपोलर डिजॉर्डर’ (अवसाद की एक अवस्था) से गुजर रहे थे तो उन्होंने कई कविताएं लिखी थी।
इस मानसिक बीमारी के कारण अपने करियर के सुनहरे दौर में लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहने वाले हनी सिंह ने बीमारी से उबरने के दौरान इनमें से एक कविता लिखी थी, जिसे अब गाने की शक्ल में लाया जा रहा है।





















