केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ADHM’ को दी Security

0
15

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज़ की मुश्किलें दूर करने का भरोसा दिलाया है। राजनाथ ने गुरुवार को उनसे मिलने आए फिल्म के निर्माताओं को फिल्म की शांतिपूर्ण रिलीज का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के काम करने को लेकर राज़ ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) इसका विरोध कर रही है।

निर्देशक करण जौहर की यह फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज़ होनी है। फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, एश्वर्या राय मुख्य भूमिकाओं में हैं।  फिल्म की रिलीज़ को लेकर चिंतित प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के चेयरमैन मुकेश भट्ट ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के निर्माता धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता और फॉक्स स्टार के सीईओ विजय सिंह के साथ राजनाथ से मिलने पहुंचे।

गृह मंत्री ने फिल्म रिलीज को लेकर सभी तरह की सुरक्षा देने का वादा किया है। भट्ट ने कहा हमने पाकिस्तानी कलाकार जब  फिल्म में लिए थे तब यह माहौल नहीं था। मनसे ने धमकी दी है की अगर फिल्म रिलीज़ हुई तो मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में तोड़फोड़ कर देंगे।

फड़नवीस से मिले करण जौहर

फिल्म की सुरक्षित रिलीज़ को लेकर करण ज़ोहर भी गुरूवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मिले उन्होंने ने भी आश्वासन दिया है कि फिल्म के प्रदर्शन में किसी को भी बाधा नहीं डालने दिया जाएगा।

करण ने कहा है कि मेरे लिए मेरा देश पहले है। उन्होंने पक्का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि वह अब भविष्य में कभी किसी पडोसी देश के पाकिस्तानी  कलाकारों को मौका नहीं देंगे।

adhm

SHARE

LEAVE A REPLY