सिलवेस्टर स्टैलोन करना चाहते है सलमान के साथ फिल्म, साजिद नाडियाडवाला बना सकते है फिल्म
हॉलीवुड एक्शन हीरो सिल्वेस्टर स्टैलोन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म में काम करना चाहते है। विश्व भर में स्टैलोन मर्दानगी और हॉलीवुड एक्शन नायकत्व के प्रतीक हैं।
खबर है कि सिल्वेस्टर स्टैलोन ने सलमान खान को एक ट्वीट कर साथ में फिल्म करने की इच्छा व्यक्त की है। वो सलमान खान के फैन है। उधर दूसरी तरफ खबर है कि साजिद नाडियाडवाला सलमान खान और सिल्वेस्टर स्टैलोन दोनों को फिल्म में कास्ट लेकर एक फिल्म बना सकते है।
इससे पहले सिल्वेस्टर स्टैलोन साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘कमबख्त इश्क़’ में एक किरदार निभा चुके है। तभी से उनके बीच अछि दोस्ती हो गयी थी। और अब एक बार फिर से साजिद नाडियाडवाला सिल्वर स्टैलोन और सलमान खान के साथ एक फिल्म बनाना चाहते है।
सिल्वेस्टर स्टैलोन ने जुलाई 2009 में वे बॉलीवुड फिल्म कमबख्त इश्क में अतिथि भूमिका में दिखाई दिए, जहां उन्होंने खुद अपनी ही भूमिका को निभाया।

















