Hit & Run Case: एक बार फिर से केस की सुनवाई टली

आज सलमान खान के बहुचर्चित केस हिट एंड रन केस की मुम्बई हाई कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन एक बार फिर से सलमान खान को राहत फिल्म मिल गयी है। कोर्ट ने केस की सुनवाई को 13 जुलाई तक स्थगित कर दिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई हाई कोर्ट ने केस की सुनवाई को 01 जुलाई तक स्थगित कर दिया था और केस से जुड़े दस्तावेजो को जल्द से जल्द जुटाने का आदेश दिया था। मुंबई हाई कोर्ट ने 08 मई को सलमान खान के 5 साल की जेल की सजा पर रोक लगाते हुए उनकी अपील पर विचार करते हुए उन्हें जमानत दे दी थी।

लेकिन एक बार फिर से सलमान खान को राहत देते हुए कोर्ट ने केस की सुनवाई को 13 जुलाई तक टाल दिया है।

salman khan