बॉलीवुड दबंग खान यानी की सलमान खान का बहुचर्चित केस हिट एंड रन केस काफी दिनों से सुर्ख़ियो में बना हुआ है। लेकिन अब जल्द ही इस केस का आखिरी फाइनल फैसला जल्द ही सबके सामने आने वाला है।
जीहा सलमान खान के हिट एंड रन केस में 6 मई को फैसला सबके सामने आने वाला है। 28 सितंबर, 2002 को सलमान ने मुंबई के बांद्रा इलाके में अपनी कार से पटरी पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया था। जिनमें से एक की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हुए थे।
सलमान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304-दो (गैर इरादतन हत्या), धारा 279(तेज रफ्तार एवं लापरवाही से ड्राइविंग), धारा 337 व 338 (जान जोखिम में डालना व गंभीर चोट पहुंचाना) और धारा 427(गलत हरकत से संपत्ति को नुकसान) के तहत आरोप तय किए गए हैं।
और एक लम्बे समय से इस केस की तमाम सुनवाई चल रही है लेकिन अब जल्द ही 6 मई को कोर्ट सलमान के इस केस का आखिरी फैसला सुनाएगी।
सलमान खान के फैन्स काफी बेसब्री से इस केस के आखिरी सुनवाई का इन्तजार कर रहे है अब ये देखना बहुत ही दिलचस्प होगा की कोर्ट इस केस के आखिरी फाइनल फैसले में क्या सुनाती है।
Mazale Boxoffice, Bollywood News, Trailers, Crickets

