सलमान को जेल या बेल? आज हाई कोर्ट में होगा अहम फैसला
जैसा कि आपको पता ही है कि सलमान खान को हिट एंड रन केस में पांच साल की जेल की सजा हो चुकी है। लेकिन आज शुक्रवार को मुंबई के हाई कोर्ट में आज सलमान जेल जायेंगे या उनकी जमानत हो जाएगी इसका फैसला बीएस कुछ ही देर में हो जायेगा।
आज सलमान के लिए ये बहुत ही अहम फैसला है आज सलमान के वकील पूरी तैयारी के सत्रह उन्हें जमानत दिलवाने के लिए केस लड़ेंगे। और अगर वह इसमें सफल हो जाते है तो सलमान को जमानत मिल जाएगी।
और अगर आज सलमान के वकील हाई कोर्ट में असफल हो जाते है तो वह सर्वोच्च न्यायालय में अपील के लिए भी तैयार रहेंगे। आज सलमान खान के फैन्स और पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को हाई कोर्ट के फैसले का बेसब्री से इन्तजार है कि आज सलमान को जेल मिलेगी या बेल।
बताया जा रहा है कि हरीश साल्वे की जगह हाईकोर्ट में सलमान खान की पैरवी अमित देसाई करेंगे। बुधवार को मुंबई हाईकोर्ट में हरीश साल्वे ने ही सलमान को दो दिन की आंतरिक जमानत दिलवाई है।
बुधवार को मुंबई के सत्र न्यायालय ने सलमान खान को हिट एंड रन मामले में पांच साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। और उन्हें ऑर्थर रोड जेल भेजने का आदेश दिया था।
लेकिन उनके वकीलों ने कुशल समय प्रबंधन के कारण उन्हें शाम होते-होते उच्चन्यायालय से दो दिन की अंतरिम जमानत दिलवाई थी।
















