सलमान को हुई पांच साल की सजा, ऑर्थर रोड जेल भेजा जाएगा

आज सलमान खान के वर्षो पुराने हिट एंड रन केस मामले में आज अदालत ने अपना आखिरी फैसला सुनाया जिसमे सलमान खान को सभी आरोपों का दोषी करार देते हुए अदालत ने सलमान को पांच साल की सजा का फैसला सुनाया है।

सलमान खान को हिरासत में ले लिया गया है और उन्हें ऑर्थर रोड जेल भेजा जाएगा। अदालत में जज ने सभी आरोपों का दोषी सलमान को बताया उन्होंने कहा कि सलमान खान ही घटना वाले दिन शराब पीकर कार चला रहे थे और नशे में थे और उस समय उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नही था।

जब कोर्ट ने सभी आरोपों का दोषी करार देते हुए फैसला सुनाया तो फैसला सुनकर सलमान की माँ बेहोश हो गयी और सलमान खुद अंदर रोने लगे।

सलमान खान को जमानत मिलने में अगस्त तक का वक्त लग सकता है गर्मियों की छुट्टी होने की वजह से हाईकोर्ट बंद हो रहा है 10 मई से कोर्ट की छुट्टियों की वजह से जमानत मिलना मुश्किल। सलमान खान के वकील आज ही कोर्ट में अर्जी देंगे।

गैरइरादतन हत्या के दोषी अभिनेता सलमान खान को ऑर्थर रोड जेल भेजा जाएगा। सलमान खान को कोर्ट ने 5 साल की कड़ी सजा सुनाई। सलमान के वकील हाईकोर्ट में अर्जी देंगे।

 Salman Khan Arrested