Hit & Run: Salman की मुश्किलें बढ़ी, पीड़ित परिवार ने दी चुनौती

सलमान खान के हिट एंड रन मामले में सलमान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। हिट एंड रन केस में सलमान खान को बरी किए जाने के आदेश को पीड़ित परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

इससे पहले अभी हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने सलमान को बरी किये जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।  सुप्रीम कोर्ट से कहा कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के 2002 में दुर्घटना मामले में बम्बई हाई कोर्ट ने कमजोर फैसला सुनाया था।

सॉलिसिटर जनरल मुकुल रोहतगी ने जज जे. एस. केहर और जज सी. नागप्पन की बेंच को मामले की जानकारी दी और निचली अदालतों की सुनवाई से संबंधित दस्तावेज पेश किए।

आपको बता दें कि 5 फरवरी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई इस मामले की सुनवाई बेअसर रही थी। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को करीब पौन घंटे तक पक्ष रखने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को न तो फिर से खोलने का निर्णय लिया और न ही सलमान को नोटिस जारी किया।

अब इस केस की अगली सुनवाई अगले शुक्रवार 12 फरवरी को होनी है

salman