हिट एंड रन केस: Salman Khan हुए सभी आरोपों से बरी
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पर चल रहे वर्षों पुराने बहुचर्चित हिट एंड रन केस अब थम गया है। जीहाँ दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान को बड़ी राहत देते हुए 2002 के बहुचर्चित हिट एंड रन मामले के सभी आरोपों से बरी कर दिया।
न्यायमूर्ति ए आर जोशी ने कहा कि अभियोजन पक्ष सलमान खान के खिलाफ न्यायालय में ठोस सबूत पेश नहीं कर सका। इसी वजह से न्यायालय ने सलमान के वकील की सभी दलीलों को मानते हुए सलमान को सभी आरोपों से बरी कर दिया है।
साथ ही सलमान की सुरक्षा में लगे पूर्व बॉडीगार्ड रवींद्र पाटिल की गवाही को पूरी तरह नकार दिया। बता दें कि सलमान के बॉडीगार्ड के रूप में काम कर रहे पुलिसकर्मी रवींद्र पाटिल ने ही सलमान के खिलाफ 28 सितंबर 2002 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्राथमिकी में पाटिल ने यह उल्लेख नहीं किया था कि सलमान शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे या नहीं।
आपको बता दें कि क्षयरोग से पीड़ति पाटिल की मौत हो चुकी है। फिलहाल सलमान खान सभी आरोपों से बरी हो चुके है।

















