Hit & Run Case: Salman की मुश्किलें फिर बढ़ी, हो सकती है सजा
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बहुचर्चित 2002 के हिट एंड रन मामले में सलमान की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि एक व्यक्ति ने गुरुवार को बंबई हाई कोर्ट के सलमान खान को बरी करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
सलमान खान को बरी करने को चुनौती देने वाली महाराष्ट्र सरकार की मुख्य याचिका को शीर्ष अदालत के सामने शुक्रवार को सुनवाई के लिए रखा गया है। असल में याचिका में आरोप लगाया गया है कि सलमान खान को गलत तरीके से बरी किया गया है।
याचिका में सलमान के खिलाफ आरोप है कि हाईकोर्ट ने पुलिस तथा निचली अदालत के सामने याचिकाकर्ता के बयान के संबंध में मजबूत बिन्दुओं को नजर अंदाज करते हुए खान को गलत तरीके से बरी किया।
गौरतलब है कि निचली अदालत ने खान को हिट एंड रन मामले में पांच साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। नियामत शेख के नाम का व्यक्ति उत्तर प्रदेश के गोंडा में रह रहा है। उस व्यक्ति द्वारे लगाए गए आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर महाराष्ट्र सरकार की याचिका के साथ ही सुनवाई करेगी।
याचिका के अनुसार सलमान को IPC की धारा 304 सेक्शन दो के तहत गैरइरादतन हत्या के अपराध में सजा होनी है।

















