डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने बुधवार को ट्विटर पर अपनी आगामी फिल्म ‘हिन्द का नापाक को जवाब’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है|
राम रहीम ने बताया कि यह फिल्म सर्जीकल स्ट्राइक पर बनाई गई है। इस फिल्म में देश भक्ति के अलावा अन्य कई प्रकार के संदेश भी दिए गए हैं, जिसमें बेटियों पर बड़े अच्छे संदेश हैं।
आपको बता दें कि इस फिल्म में गुरमीत राम रहीम सिंह के साथ उनकी बेटी हन्नीप्रीत इन्सां भी नजर आएँगी। फिलहाल आपको बता दें कि इस फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आयी है लेकिन फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


























