‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अक्षरा जल्द करेंगी शादी

0
1847

गौरतलब है कि अभी हाल ही में स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में नजर आ रही टी.वी. एक्टैस दिव्यंका त्रिपाठी ने टीवी अभिनेता विवेक दाहिया के साथ असल जिंदगी में शादी की है।

अब सुनने में आ रहा है कि फेमस टेलीविज़न सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की लीड एक्ट्रैस अक्षरा यानी कि एक्ट्रेस हिना खान भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आपको बता दें कि हिना खान कई सालों से शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर जयवंत जायसवाल के साथ रिलेशन में हैं।

अब यह जोड़ी अपने रिश्ते को शादी के मुकाम पर ले जाना चाहती हैं। हालांकि जयवंत ने इन बातों का मनाने से इंनकार करते हुए कहा है कि, ‘ऐसा कुछ नहीं है।’गौरतलब है कि जून महीने में हिना, जयवंत और रोहन मेहरा के साथ लंदन, एम्सटर्डम और हॉलैंड में हाॅलिडे पर गई थीं।

हिना ने अपनी हाॅलिडे की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर पोस्ट भी की थी। इन तस्वीरों को हिना के फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं।

image image 2 image 3

hina khan with jayant jaiswal hina with jaywant

SHARE

LEAVE A REPLY