टी.वी. के पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है। आपको बता दें कि सीरियल में ‘अक्षरा’ की मौत होने वाली है और इसके बाद अक्षरा कभी इस सीरियल में नहीं दिखेंगी। सीरियल में अक्षरा के हटने की वजह कुछ और नहीं बल्कि शो मेकर्स के साथ उनका झगड़ा है।
अक्षरा का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रैस हिना खान के मुताबिक वो सीरियल में अपने किरदार से भी खुश नहीं थीं। हिना खान इसे लेकर वो मेकर्स से कई बार शिकायत और शो छोड़ने की धमकी भी दे चुकी थीं।
उनके अौर मेकर्स के बीच लंबे समय से चली आ रही लड़ाई का अंत करते हुए फाइनली अक्षरा को शो से बाहर निकाल दिया गया है। उन्हें बाहर निकालने के लिए अब शो में हिना के कैरेक्टर यानी अक्षरा की मौत दिखाना जरूरी है।
प्रोड्यूसर और सीरियल के राइटर और चैनल ने मिलकर ये फैसला किया है कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अब ‘अक्षरा’ की रोल खत्म कर दिया जाएगा। स्टोरी के मुताबिक अब अक्षरा को मार दिया जाएगा। अक्षरा की मौत ऊंची पहाड़ी से पानी में गिरने की वजह से होगी। बता दें कि अक्षरा यानी हिना खान को लेकर पहले से ही काफी कंट्रोवर्सी हो चुकी है। ऐसे में अब सीरियल से अक्षरा को हटाया जा रहा है।
























