मशहूर म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया इन अपने तलाक की ख़बरों को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। वह अपनी पत्नी कोमल से अलग होने जा रहे है। ख़बरों के मुताबिक हिमेश और उनकी पत्नी कोमल ने तलाक लेने के लिए बांद्रा फैमिली कोर्ट में मंगलवार (06 दिसंबर) को अर्जी दी है।
बता दें कि इस शादीशुदा जोड़े ने शादी के 22 साल के बाद अलग होने का फैसला लिया है। सुनने में आ रहा है कि पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था और दोनों अलग-अलग रह रहे थे। एक इंटरव्यू के दौरान हिमेश और कोमल ने कहा कि तलाक के बाद भी हम दोनों एक दूसरे की जिंदगी का हिस्सा बने रहेंगे।
बता दें कि दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम ‘स्वयं’ है। अपने बेटे के लिए दोनों ने ही को-पेरेंटिंग करने का फैसला किया है। इस तलाक की वजह हिमेश का एक्ट्रेस सोनिया कपूर के साथ चल रहा अफेयर बतायी जा रही है, जिसके चलते दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गयी है और अब बात तलाक तक पहुँच गयी हैं।


























