रिलीज डेट के साथ जारी हुआ ‘हीरो’ फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर
सलमान खान की आने वाली होम प्रोडक्शन फिल्म ‘हीरो’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। और इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गयी है। फिल्म इसी वर्ष सितम्बर माह में 25 तारीख को रिलीज होगा।
फिल्म में आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे है। आथिया शेट्टी इस फिल्म के साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है।
फिल्म हीरो, सुभाष घई के निर्देशन में बनी 1983 की फिल्म ‘हीरो’ का ही रीमेक है। यह फिल्म निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनीं है और सलमान खान इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है।
पहले खबर थी की फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन अब फिल्म का पोस्टर रिलीज डेट के साथ ही रिलीज हुआ है जिस पर 25 सितम्बर 2015 तारीख लिखी हुई है।
















