‘Bajrangi Bhaijaan’ के साथ रिलीज होगा फिल्म ‘Hero’ का ट्रेलर
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बजरंगी भाईजान‘ ईद पर 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खब है कि बजरंगी भाईजान की रिलीज के साथ ही सलमान खान की अपकमिंग प्रोडक्शन फिल्म ‘हीरो’ का ट्रेलर भी जारी कर दिया जायेगा।
आपको बता दें कि फिल्म ‘हीरो’ में आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे है। आथिया शेट्टी इस फिल्म के साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है।
फिल्म हीरो, सुभाष घई के निर्देशन में बनी 1983 की फिल्म ‘हीरो’ का ही रीमेक है। यह फिल्म निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनीं है और सलमान खान इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है।
पहले ये फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन सलमान खान एक ही महीने में अपनी दोनों प्रोडक्शन फिल्म को रिलीज नही करना चाहते थे। इसलिए फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गयी और अब ये फिल्म 25 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अभी हाल ही में रिलीज डेट के साथ फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी हुआ था।

















