बॉलीवुड दबंग खान सलमान खान कल गुडगाँव के एक निजी मॉल में अपनी प्रोडक्शन की आगामी फिल्म “हीरो” का प्रमोशन करने पहुंचे। उनके साथ फिल्म के स्टार्स सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी भी पहुंचे।
आपको बता दें कि सलमान ने फिल्म में ‘मैं हूँ हीरो तेरा’ सांग गाया है और गुडगाँव में सलमान ने फैंस के साथ गाना गुनगुनाया। आपको बता दें कि फिल्म हीरो सलमान के ही प्रोडक्शन हाउस में ही बनी है और फिल्म को निखिल अडवाणी ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म का ट्रेलर और सांग्स रिलीज हो चुके है और फिल्म आने वाले शुक्रवार 11 सितम्बर को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है।






























