फिल्म “हेरा फेरी” के बन रहे तीसरे संस्करण “हेरा फेरी 3” में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हसन से संपर्क किया गया था लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने फिल्म में किरदार निभाने मना कर दिया है और जिसकी वजह उनकी आगामी फिल्मे बताई जा रही है।
अभिनेत्री श्रुति हासन नीरज वोरा की फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में काम नहीं कर रही हैं। बता दें कि श्रुति अपनी आगामी दो दक्षिण फिल्मो में व्यस्त है इसलिए उन्होंने हेरा फेरी 3 के लिए मना कर दिया है।
आपको बता दें फिल्म ‘हेरी फेरी’ के तीसरे भाग में इस बार ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार भी नही दिखाई देंगे। इस बार फिल्म में अक्षय की जगह अभिषेक बच्चन ने ले ली है। ‘हेरा फेरी 3’ में परेश रावल, सुनील शेट्टी, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, ईशा गुप्ता और नेहा शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
श्रुति की आने वाली हिंदी फिल्में निशिकांत कामत की ”रॉकी हैंडसम” और तिग्मांशु धूलिया की ”यारा” है और तमिल में अभिनेता विजय के साथ ”पुली”, और ‘सिंघम 3’ में वह सुर्या के साथ नजर आएंगी।

























