Hema Malini का हुआ भयानक एक्सीडेंट, बुरी तरह हुई घायल, एक बच्ची की मौत
बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री और मथुरा भाजपा सांसद हेमा मालिनी के फैंस के लिए एक बहुत ही बुरी खबर है। हेमा मालिनी का बहुत ही भयानक सड़क एक्सीडेंट हुआ है जिसमे वे बुरी तरह से लहूलुहान हो गयी है और उन्हें काफी गंभीर चोट भी आई है।
दरअसल हेमामालिनी गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई।राजस्थान के दौसा में उनकी मर्सड़ीज कार ऑल्टो कार से टकरा गई। जिसमे दों साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। और हेमामालिनी भी बुरी तरह घायल हो गयी और उन्हें काफी गंभीर चोट भी आई।
दुर्घटना में जख्मी हुई हेमा मालिनी और दों अन्य महिलाओं को जयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सांसद हेमामालिनी शाम मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रही थी तभी दौसा मिडवे के पास सामने से गलत दिशा से आई एक कार उनकी कार से टकरा गई। जिससे उनके सिर, पैरों एवं आंखों के ऊपर चोंटे आई। जिनहे जयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
आपको बता दें कि ये एक्सीडेंट इंतना भयानक था कि दूसरी कार में सवार एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो महिलाएं तथा दो अन्य घायल हो गए। घायलों को दौसा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना की जानकारी हेमामालिनी के परिजनों को दे दी गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा तथा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हेमामालिनी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा राज्य के स्वायत्त शासन मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने भी अस्पताल जाकर सांसद के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
अल्टों कार के ड्राइवर ने हेमा मालिनी के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें उसने मर्सडीज के तेज गति में आने की बात की गई है।





















