हेमा मालिनी का कार ड्राइवर गिरफ्तार हुआ
हेमा मालिनी गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई।राजस्थान के दौसा में उनकी मर्सड़ीज कार ऑल्टो कार से टकरा गई। जिसमे दों साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। और हेमामालिनी भी बुरी तरह घायल हो गयी और उन्हें काफी गंभीर चोट भी आई।
अल्टों कार के ड्राइवर ने हेमा मालिनी के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें उसने मर्सडीज के तेज गति में आने की बात की गई है। आपको बता दें कि हेमा मालिनी के कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आपको बता दें कि ये एक्सीडेंट इंतना भयानक था कि दूसरी कार में सवार एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो महिलाएं तथा दो अन्य घायल हो गए। घायलों को दौसा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




















