आपको बता दें कि मशहूर सिंगर म्यूजिक डायेक्टर, एक्टर, प्रोडूसर हिमेश रेशमिया जल्द ही अपनी आगामी फिल्म “हीरिये” में काम करने जा रहे है। फिल्म में हिमेश लीड रोल निभाते नजर आएंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने फिल्म “एक्स पोज़” में लीड रोल निभाया था। खबर है कि इस फिल्म में छ: हिट एंड रोमांचक गाने होंगे। इस फिल्म हिमेश और ज़ी म्यूजिक कंपनी दोनों के साझा में बन रही है।
खबर है कि फिल्म हीरिये में हिमेश के साथ मशहूर पंजाबी फिल्म्स एक्ट्रेस और मॉडल विशाखा ठाकुर नजर आएँगी। हिमेश बॉलीवुड फिल्म्स इंडस्ट्री और इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी सफलता हासिल कर चुके है और बहुत सारे हिट गाने दे चुके है।
हिमेश ने फिल्म अभिनेता के रूप में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘आप का सुरूर’ फिल्म से की थी और इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्म्स जैसे ‘Karzzz’, ‘Khiladi 786’ और फिल्म ‘X Pose’ में भी अभिनय किया था। अब वह जल्द ही फिम हीरिये में मुख्य किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे।






























