आपको बता दें कि साजिद नाडियाडवाला की आगामी फिल्म “हीर राँझा” में पहले फिल्म “हीरोपंती” से डेब्यू करने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ को साइन किया गया था लेकिन अब आपको बता दें कि साजिद की फिल्म “हीर राँझा” में अब सूरज पंचोली ने टाइगर श्रॉफ को रिप्लेस कर दिया है।
सूरज पंचोली फिल्म “हीर राँझा” में एक जासूस की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। सूरज पंचोली ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत हाल ही में प्रदर्शित सलमान खान निर्मित फिल्म हीरो से की है।
यह एक रोमांटिक-जासूसी फिल्म होगी जिसमें सूरज को जासूस का किरदार निभाना है। निर्माता फिलहाल फिल्म के लिए फीमेल लीड को तय करने में व्यस्त हैं।


























