बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं और हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ नोटिस भी जारी किया हैं। दरअसल बता आपको बता दें कि फिल्म ‘कभी ख़ुशी कभी गम’ में राष्ट्रगान को सम्मान न देने के मामले में फिल्म के निर्देशक करण जौहर के खिलाफ दायर याचिका पर हाइकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने करण और सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी किया हैं।
याचिकाकर्ता प्रताप चंद्र ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2002 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दर्ज करवायी थी। करण को क्लीनचिट देने के साथ ही याचिका ख़ारिज कर दी गयी। इसी फैसले के खिलाफ प्रतापचंद्र ने हाइकोर्ट में पाइल दायर की थी, जिस पर अब करण को नोटिस जारी किया गया हैं।

























