खबर है कि जरीन खान, डेज़ी शाह, करन सिंह ग्रोवर और शरमन जोशी की अभिनीत आगामी इरोटिक एंड बोल्ड फिल्म “हेट स्टोरी 3” और हॉट अभिनेत्री सनी लियोन और वीर दास, तुषार कपूर की अभिनीत फिल्म “मस्तीजादे” एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये दोनों फिल्मे इसी वर्ष 4 दिसम्बर को सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होंगी। आपको बता दें कि पिछले काफी दिनों से बनकर तैयार सनी लियोन की फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी नहीं मिल रही थी।
लेकिन सेंसर बोर्ड के कारण अब इसकी रिलीज़ डेट 4 दिसंबर तय हुई है।दूसरी तरफ 18 करोड़ में बनी ‘हेट स्टोरी 3’ में शरमन जोशी, ज़रीन खान, करन सिंह ग्रोवर और डेज़ी शाह हैं। यह फिल्म भी उसी दिन रिलीज़ हो रही है। ऐसे में दोनों हॉट एक्ट्रैस का उस दिन आमना सामना होगा।


























