बॉक्स ऑफिस पर ‘Haseena’ और ‘Mom’ का होगा टकराव

0
16

बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही आपको माँ और हसीना के बीच एक बड़ा टकराव देखने को मिल सकता हैं। दरअसल आपको बता दें कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘हसीना’ की रिलीज डेट 14 जुलाई की पहले ही घोषणा कर दी गयी थी।

लेकिन अब मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की अपकमिंग फिल्म ‘मॉम’ का टकराव हसीना के साथ होगा। दरअसल श्रीदेवी की फिल्म मॉम की भी रिलीज की तारीख 14 जुलाई तय की गयी हैं। अगर इस टकराव की बात करें तो श्रद्धा की फिल्म हसीना को इससे नुकसान हो सकता हैं। क्योंकि श्रीदेवी की पिछली फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ ने अभी भी लोगों के दिलो में अपनी जगह बना रखी हैं।

जहां एक और श्रद्धा फिल्म ‘हसीना’ में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का रोल निभा रही हैं तो वही दूसरी तरफ श्रीदेवी फिल्म मॉम में एक सौतेली माँ का किरदार निभाएंगी।

LEAVE A REPLY