Harshali ने Katrina को कहा ‘आंटी’, सोशल मीडिया पर उड़ा खूब मजाक

0
32

सुपरस्टार सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म “बजरंगी भाईजान” में मुख्य किरदार में नजर आई बॉलीवुड की नन्ही कलाकार हर्षाली मल्हौत्रा सुर्ख़ियों में आ गयी है।

दरअसल उन्होंने बीते 16 जुलाई को कैटरीना के जन्मदिन पर ‘Happy birthday … Katrina Kaif auntie’ लिखकर मुबारकबाद दी थी। इस पोस्ट के बाद, हर्षाली द्वारा कैटरीना को आंटी कहने पर सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ा।

सोशल मीडिया यूजर्स ने हर्षाली से कहा कि कैट को दीदी बोलो। हालांकि बाद में कैटरीना ने मुन्नी को जन्मदिन की बधाई के लिए दिल से धन्यवाद कहा। कैटरीना ने हर्षाली को प्यार भरा रिप्लाई ‘Thank you love’ कहा।

कैटरीना फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘बार-बार देखो’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में कैटरीना पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

harshali katrina

SHARE

LEAVE A REPLY