हरभजन सिंह और गीता बसरा की हुई शादी, देखे तस्वीरें
आज इंडियन क्रिकेटर हरभजन सिंह और एक्ट्रेस गीता बसरा एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, सचिन तेंदुलकर, टीम इंडिया के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली औऱ अंबानी परिवार इस शादी में पहुंचे।
दोनों ने क्लब कबाना से 100 मीटर की दूरी पर एक आश्रम में स्थित गुरुद्वारे में फेरे लिए। फिल्मी और खेल जगत की हस्तियों के साथ राजनीति के कई चेहरे भी शामिल हुए। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर ने अपने विवाह समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी विशेषतौर पर आमंत्रित किया है और वह दिल्ली में रिसैप्शन में शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि 1 नवंबर को दोनों की शादी का एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा जहाँ बॉलीवुड, क्रिकेट और राजनीति की दुनिया से बड़े बड़े सितारे इस रिसेप्शन में आएंगे।























