मशहूर भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा से शादी करने जा रहे है। जीहाँ उनकी शादी की तारीख फाइनल हो चुकी है। बता दें कि आने वाली 29 अक्टूबर को गीता बसरा और हरभजन एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
हरभजन और गीता की शादी का कार्ड भी सामने आ गया है।शादी का कार्ड बेहद सुंदर से लाल रंग के डिब्बे में पैक है। इस पर सुनहरे रंग का रिबन लगा हुआ है। नीचे की ओर गेस्ट का नाम लिखा हुआ है। कार्ड के अंदर कवर के बीच में सुनहरे रंग की मेटल प्लेट पर हरभजन और गीता के नाम के शुरुवाती अक्षर ‘जी’ और ‘एच’ उभरे हुए है।
बता दें कि कार्ड के साथ एक एडमिट कार्ड भी है जिसे मेहमानो को दिल्ली के फाइव स्टार होटल में होने वाले रिसेप्शन में अंदर आने के लिए अपने साथ लेकर आना होगा।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस गीता बसरा और हरभजन सिंह काफी दिनों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। और मीडिया ने कई बार इन्हे एक दूसरे को डेट करते हुए भी स्पॉट किया है।
गीता बसरा आईपीएल 8 में मुंबई इंडियंस के हर मैच में हरभजन सिंह को चीयर करने पहुँचती थी।


























