700 अंतर्राष्ट्रीय विकेट पूरे कर हरभजन ने रचा इतिहास
हरभजन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में मंगलवार को तीसरे और आखिरी वनडे में दो विकेट लेकर अपने 700 अंतर्राष्ट्रीय विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया है इसके साथ ही हरभजन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के 12वें गेंदबाज बन गए हैं।
कुल अंतरराष्ट्रीय विकेटों के मामले में श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन 1347 विकेट के साथ सबसे आगे हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के करिश्माई लेग स्पिनर शेन वॉर्न 1001 विकेटों के साथ दूसरे और भारत के अनिल कुंबले 956 विकटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
आपको बता दें कि हरभजन ने 102 टेस्टों में 416 विकेट, 232 वनडे में 263 विकेट और 25 ट्वेंटी-20 मैचों में 22 विकेट लिए हैं।

















