“Half Girlfriend” में Arjun Kapoor करेंगे Shraddha Kapoor के साथ रोमांस
अभी हाल ही में खब आर थी कि चेतन भगत के फेमस नॉवेल ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर बन रही मोहित सूरी की फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए लीड एक्ट्रेस रोल के लिए श्रद्धा कपूर को कास्ट कर लिया है। और अब आपको बता दें कि खबर है कि फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में श्रद्धा कपूर के साथ अर्जुन कपूर मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले अर्जुन कपूर ने चेतन भगत के नावेल ‘2 स्टेट्स’ पर आधारित फिल्म की थी जिसे काफी सराहा गया था। इस फिल्म में अर्जुन के साथ आलिया भट्ट थी।
अब एक बार फिर से अर्जुन चेतन भगत के फेमस नॉवेल ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित फिल्म में काम करने वाले है। फिलहाल आपको बता दें कि अर्जुन कपूर इन दिनों मशहूर टेलीविज़न रियलिटी शो “खतरों के खिलाडी” के नए सीजन को होस्ट कर रहे है।















