गुरमीत चौधरी ने शरमन जोशी को ‘हेट स्टोरी 3’ में किया रिप्लेस
आपको बता दे कि बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म हेट स्टोरी ३ बनने जा रही है। ये फिल्म हेट स्टोरी फिल्म का तीसरा संस्करण है। और फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी हो चुका है।
पहले खबर थी कि शरमन जोशी फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। पर शरमन इन दिनों अपनी आगामी फिल्मो में बिजी होने के कारण फिल्म हेट स्टोरी 3 के लिए टाइम नही निकल पा रहे थे।
खबर है कि इस फिल्म के फ्लोर पर जाने से पहले ही शरमन जोशी इस फिल्म से अलग हो गए हैं। उन्हें डेट्स को लेकर प्रॉब्लम आ रही है।
फिल्म के निर्देशक विशाल पंड्या ने कहा है कि यह फैसला दोनों ने ही समझदारी से लिया है। उन्होंने कहा, ‘स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद उन्हें लगा कि शरमन जोशी इस रोल में फिट नहीं बैठते हैं, जो उन्हें ऑफर किया गया है। अब उनकी जगह फिल्म में गुरमीत चौधरी लेंगे।’
टेलीविजन अभिनेता गुरमीत चौधरी ने इसी वर्ष ‘खामोशियाँ’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अब फिल्म हेट स्टोरी में अभिनय करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेत्री जरीन खान, डेज़ी शाह और कारन सिंह ग्रोवर भी नजर आएंगे।
फिल्म की अनुमानित रिलीज डेट 11 दिसंबर 2015 है।


















