टीवी फेम Gurmet Chaudhary को “खामोशियां” के बाद मिली दूसरी फिल्म

टेलीविज़न के मशहूर अभिनेता गुरमीत चौधरी ने फिल्म “खामोशियां” से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। आपको बता दें कि अब उन्हें अपने करियर की दूसरी फिल्म मिल गई है। वे डायरेक्टर मनीष हरिशंकर की फिल्म ”लाली की शादी में लड्डू दीवाना” में नजर आएंगे।

यह एक लव स्टोरी फिल्म है और इस फिल्म में गुरमीत के साथ नसीरूद्दीन शाह के बेटे विवान शाह और कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन भी होंगे। इस रोमांस कॉमेडी फिल्म में लूड्डू और लाली के रोल में विवान शाह और अक्षरा हासन नजर आएंगे।

फिल्म गुरमीत प्रिंस का किरदार निभाएंगे जिन पर हर लड़की फ़िदा है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

Gurmeet Chaudhary