खबर हैं कि मशहूर म्युजिक किंग गुलशन कुमार की फैशन डिजाइनर बेटी खुशाली जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है। हाल ही में खुशाली एक म्यूजिक वीडियो में दिखी हैं।
से वे फिल्मों में आने का प्लान बना रही हैं। हाल ही में आए वीडियो में खुशाली की बहन तुलसी ने आवाज दी है। खुशाली के स्क्रीन पर लाने का श्रेय उनके भाई भूषण कुमार को जाता है।
आपको बता दें कि गुलशन कुमार की कुछ फिल्मों में उन्होंने बाल कलाकार के रूप में काम भी किया है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में आने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खुशाली इन दिनों स्क्रिप्ट्स पर जमकर समय दे रही हैं। जैसी ही कोई स्क्रिप्ट पसंद आई तो वह बड़े पर्दे पर भी नज़र आएंगी।






























