सेमीफाइनल मैच में झारखंड को 123 रन से हरा टीम गुजरात अब फाइनल मुकाबले में पहुँच गयी हैं। अप्पको बता दें कि गुजरात 66 साल बाद फाइनल में पहुंची हैं।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी का टीम की जीत में एक बहुत बड़ा और अहम योगदान रहा। जुजरात ने इससे पहले 195-1951 में पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में जगह बनायी थी और अब 66 साल बाद गुजरात खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं।
गुजरात ने झारखण्ड को 235 रन का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम झारखंड ने गुजरात के गेंदबाजो के सामने घुटने टेक दिए और टीम 41 ओवरों में 111 रन पर ही सिमट गयी।
गुजरात की ओर से ट्६एज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में अहम भूमिका अदा की जिन्होंने 14 ओवरों में 29 रन देकर छः विकेट हासिल किये जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी हैं।





























