फिल्म ‘Guddu Rangeela’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज
गुड्डू रंगीला फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। आपको बता दे कि इस फिल्म में अरशद वारसी, अमित साध, रोनित रॉय और अदिति राओ फिल्म में अभिनय कर रहे है।
ये फिल्म सुभाष कपूर के निर्देशन में बानी है। अरशद वारसी फिल्म में रंगीला और अमित साध फिल्म में गुड्डू का किरदार निभा रहे है। खबर है कि ये फिल्म अगले वर्ष फरवरी माह में रिलीज होगी।
इस पोस्टर में अरशद वारसी और अमित साध बड़े ही फंकी लुक में नजर आ रहे है उनके हाथ में गन्स है और अदिति राओ को उन्होंने कैद कर रखा है अदिति के हाथ बंधे हुए है। और पोस्टर पर लिखा हुआ है – ‘ये गाते कम है, बजाते ज्यादा है।
















