कॉमेडी फिल्म ‘गुड्डू रंगीला’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म ‘गुड्डू रंगीला’ जल्द ही 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
फिल्म का ट्रेलर और फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ हो चुका है। पहले खबर थी कि यह फिल्म अगले वर्ष फरवरी माह में रिलीज़ होगी लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है और ये फिल्म इसी वर्ष जुलाई महीने में 3 तारीख को रिलीज होगी।
आपको बता दे कि इस फिल्म में अरशद वारसी, अदिति राओ और अमित साध किरदार निभा रहे है। अरशद वारसी फिल्म में ‘रंगीला’ और अमित साध ‘गुड्डू’ का किरदार निभा रहे है।
















